आम बजट में किसानों के लिए अनेक घोषणाएं व योजनाओं को शामिल करके अन्नदाता की सरकार ने की बल्ले-बल्ले : सुभाष सुधा

0
35
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA

सम्पादक विक्रम सिंह 
-ग्रामीण इलाकों में प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केट बढ़ाने के लिए एक जिला-एक उत्पाद योजना को किया जाएगा मजबूत
-पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम होंगे शुरू
कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि आम बजट में किसानों के लिए अनेक घोषणाएं व योजनाओं को शामिल करके अन्नदाता की सरकार ने बल्ले-बल्ले कर दी गई। किसानों को इन योजनाओं से आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसानों के लिए की गई घोषणाओं व योजनाओं के साथ किसान हितैषी होने को साबित किया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सरकार किसान के लिए ग्रामीण इलाकों में एक जिला-एक उत्पाद योजना को मजबूत करेंगे। इससे प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केट बढ़ेंगे, जिसका सीधा लाभ किसान को मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू होगी। इस योजना को किसानों के लाभ को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तटवर्ती क्षेत्र के किसानों के लिए नारियल संवर्धन योजना लाई जाएगी। बादाम और अखरोट की पैदावार बढ़ाने के लिए मदद मिलेगी। नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 2030 तक काजू और कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने के लिए मदद। उन्होंने कहा कि चंदन के पेड़ों और लकड़ी के लिए विशेष योजना बनाई गई है। इसी तरह रेशम, ऊन और जूट फाइबरों में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना लाई जाएगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पारंपरिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण के लिए वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना आएगी। बुनकरों और कारीगरों की मदद के लिए राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम लाए जाएंगे। किसानों के लिए एआई टूल- भारत-वीआईएसजीएएआर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। ये किसानों की उत्पादकता बढ़ाएगा। इसी तरह मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत की जाएंगी। पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे। किसान अपनी खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ा सकते हैं। पशुधन उद्यमों का संवर्धन और आधुनिकीकरण होगा। पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इन सभी योजनाओं का मूल उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here