उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने उप तहसील कार्यालय बाबैन में वार्षिक निरीक्षण और गांव गुहन में गिरदावरी का किया औचक निरीक्षण

0
9
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह
बाबैन, 12 मार्च।
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने उप तहसील कार्यालय बाबैन में वार्षिक निरीक्षण और गांव गुहन में गिरदावरी को लेकर औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी बात की और फसल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गेहूं की फसल की गिरदावरी (फसल सर्वेक्षण) का कार्य, जोकि जमीन और बोई गई फसलों का सरकारी दस्तावेजीकरण है। इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गिरदावरी में सही खसरा नंबर, फसल का प्रकार और किसान का नाम दर्ज हो, ताकि किसानों को उनके नुकसान या उपज का सही मुआवजा मिल सके।  रबी फसलों विशेष रूप से गेहूं की गिरदावरी का उद्देश्य पटवारी द्वारा किए गए सर्वेक्षण की सटीकता को जांचना है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को उप तहसील कार्यालय लाडवा का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने उप तहसील के निरीक्षण के दौरान  पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, हेल्प डेस्क, राजस्व कोर्ट तथा ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित रजिस्टरों और अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंडिंग म्यूटेशन, इंतकाल और गिरदावरी के मामलों को बिना विलंब ऑनलाइन किया जाए और प्रत्येक प्रकरण का समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने राजस्व कार्यालय में मौजूद नागरिकों से भी बातचीत कर समस्याओं को जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here