एचआईवी (HIV) पीड़ित व्यक्ति के रक्त में वायरल लोड 150 प्रतियां प्रति मिली से कम होने पर रोगी हो जाता है गैर संक्रमित:डॉ.सबरवाल

0
35
LNJP KKR
lnjp kkr

संपादक विक्रम सिंह कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी। डिप्टी सिविल सर्जन एवं एचआईवी HIV कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश सबरवाल ने कहा कि एचआईवी पीड़ित रोगियों के रक्त के 1 मिली में जब वायरल लोड की संख्या 150 प्रतियों  से कम हो जाती हैं, तो उनके शरीर से दूसरे व्यक्ति को संक्रमण नहीं हो सकता। इसके लिए जरूरी है कि एचआईवी पीड़ित रोगी चिकित्सक की सलाह अनुसार अपनी दवाइयां और जांच समय-समय पर करवाते रहें।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. सराह अग्रवाल शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल LNJP KURUKSHETRA में  चिकित्सा अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में एचआईवी HIV पीड़ित रोगियों की जांच एवं उपचार संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा रोगियों की एचआईवी की जांच करने के बाद पॉजिटिव रोगियों को समुचित उपचार एवं समय-समय पर उनके रक्त में वायरल लोड की जांच भी अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। इसके अलावा एचआईवी पीड़ितों को राज्य सरकार द्वारा नियमित तौर पर मासिक पेंशन दी जाती है।
इस बैठक में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ.विमल, वरिष्ठ अधिकारी डॉ.तेजेंद्र सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह,परामर्श-फिजिशियन डॉ.शैलेंद्र ममगाईं शैली,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.जागृति शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.गुंजन उपाध्याय सहित कई चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here