एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग पर रहेगी 12 अधिकारियों की पैनी नजर:विश्राम कुमार मीणा

0
16
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह
प्रशासन ने जारी किए 4 हेल्पलाइन नंबर, निर्धारित नंबरों पर उपभोक्ता रख सकते है अपनी समस्या, दूरभाष पर दे सकते है कालाबाजारी सहित अन्य सूचनाएं
कुरुक्षेत्र, 31 मार्च।
   उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग को रोकने के लिए 12 अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। इन अधिकारियों को क्षेत्र अनुसार नोडल अधिकारी और उनके टीम के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया है। इतना ही नहीं प्रशासन ने आम जन की सुविधा के लिए 4 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। इन हेल्पलाइन पर सोमवार से लेकर रविवार तक सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक उपभोक्ता अपनी समस्या या जरूरी सूचनाएं दे सकते है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला कुरुक्षेत्र में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनधिकृत प्रयोग को रोकने के लिए 4 हैल्प लाईन व कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। इनमें उपायुक्त कैम्प आफिस में 01744-220935,डीआरओ कार्यालय में 01744-221035 डीएफएससी कार्यालय 01744-294418 व उपायुक्त कार्यालय 01744-220270 स्थापित किए गए है। इन टेलिफोन नंबरों पर कोई भी उपभोक्ता अपनी समस्या रख सकता है और काला बाजारी व जमाखोरी से सम्बन्धित सूचनाएं दे सकता है। इन सूचनाओं के आधार पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके लिए अलग-अलग 4 टीमें गठित की है, इनमें सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रामपाल को झांसा, अमीन, कुरुक्षेत्र व पिपली के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस अधिकारी के साथ पिपली के निरीक्षक रमेश कुमार और उपनिरीक्षक हिमांशु को टीम का सदस्य नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बृज मोहन को लाडवा व बाबैन का नोडल अधिकारी बनाया है। उनके साथ लाडवा के निरीक्षक प्रदीप व बाबैन के निरीक्षक राजेन्द्र सिंह की डयूटी लगाई है।
उपायुक्त ने कहा कि शाहबाद व ठोल क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी चरणजीत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस अधिकारी के साथ उपनिरीक्षक शाहबाद वीरेंद्र हुड्डा व उपनिरीक्षक ठोल रोहित शर्मा को टीम के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिहोवा व इस्माईलाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जसवीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस अधिकारी के साथ उपनिरीक्षक पिहोवा आनंद जांगडा व इस्माईलाबाद के निरीक्षक सतबीर सिंह की ड्यूटी लगाई है। इसके अतिरिक्त जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार इन टीमों के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे।
कन्ट्रोल रूम के लिए रोस्टर अनुसार लगाई डयूटी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रशासन द्वारा कालाबाजारी को रोकने और एलपीजी से सम्बन्धित शिकायतों का निपटान करने के लिए कंट्रोल रूम में रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाई है। जिसमें सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुनीता देवी लेखाकार व प्रवीण कुमार लिपिक,मंगलवार को लेखाकार जसमेर सिंह व लिपिक पंकज, बुधवार को लेखाकार मोनिका व लिपिक दिनेश कुमार, वीरवार को लेखा परीक्षक ममता देवी व सहायक देवेन्द्र कुमार, शुक्रवार को लेखापरीक्षक निर्मल देवी व डीईओ अजीत सिंह, शनिवार को लेखापरीक्षक कमल कुमार व डीईओ अश्वनी कुमार, रविवार को लिपिक राजपाल सिंह व डीईओ प्रदीप कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी अधिकारी, कर्मचारी सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक रोस्टर के अनुसार डयूटी देंगे। इसके अलावा अधीक्षक सर्कल बलवान सिंह को इस कार्य पर निगरानी रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here