संवाददाता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना सदर पेहवा की टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए गोली चलाने के आरोपी गगनजोत वासी गुमथला गढू जिला कुरुक्षेत्र को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 मार्च 26 को संदीप वासी पटियाला पंजाब ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह बिजनैसमैन है। उसने एनएच-152 पर एमएसडी बनाने के लिए हरकीरत सिंह वासी गुमथला गढू से करीब 1 किल्ला ठेका पर लिया हुआ है। दिनांक 29 मार्च को वह अपने भाई के साथ चिनाई का काम करवा रहा था। समय करीब 4-30 बजे गगनजोत वासी गुमथला गढू बन्दूक लेकर आया और उसके ऊपर फायर कर दिया। फायर से उसके पैरों में गोली लगी जिसे ईलाज के लिए पेहवा के एक हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बयान पर थाना सदर पेहवा में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जाँच की गई।
दिनांक 29 मार्च 26 को थाना सदर पेहवा के अंतर्गत गुमथला गढू प्रभारी उप निरीक्षक कमल कुमार के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, शिंगारा राम व सतीश कुमार की टीम ने गोली चलाने के आरोपी गगनजोत वासी गुमथला गढू जिला कुरुक्षेत्र को तत्परता से कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग बन्दूक 12 बोर व एक खाली खोल तथा कार बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।















