कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर से मछली चोरी करने के 3 आरोपी गिरफ्तार।    

0
10
kurukshetra
kurukshetra

संवाददाता अदिति पासी 

           कुरुक्षेत्र पुलिस ने पवित्र ब्रह्मसरोवर से मछली चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना केयूके पुलिस टीम ने ब्रह्मसरोवर से मछली चोरी करने के आरोपी अभिषेक उर्फ़ अमनदीप वासी लोटनी जिला कुरुक्षेत्र, जसबीर सिंह वासी पसताना जिला करनाल व संजीव कुमार उर्फ़ संजू वासी बाहरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मार्च 26 को पुलिस को सूचना मिली कि ब्रह्मसरोवर के अभिमन्यु घाट के पास अज्ञात व्यक्ति मछली पकड़ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची जहां पर संदीप सिंह स्वच्छता प्रवेकक्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड हाजिर मिला। मौका पर ही तीन लडके मछली पकड़ने के जाल व पकड़ी गई मछलियों के साथ मिले। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को काबू करके नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अभिषेक उर्फ़ अमनदीप वासी लोटनी जिला कुरुक्षेत्र, जसबीर सिंह वासी पसताना जिला करनाल व संजीव कुमार उर्फ़ संजू वासी बाहरी जिला कुरुक्षेत्र बताया। आरोपियों द्वारा पकड़ी गई करीब 90 मछलियों में से 76 मछलिया जीवित पाई गई जिनको ब्रह्मसरोवर के पानी में छोड़ा दिया। शेष मरी हुई 14 मछलियों का वजन किया गया जो 109 किलो ग्राम हुआ। संदीप सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज किया गया।

          थाना केयूके प्रभारी उप निरीक्षक विशाल कुमार के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक गुरदेव सिंह सिपाही नरेश कुमार व सिपाही अनिल कुमार की टीम ने मछली चोरी करने के आरोपी अभिषेक उर्फ़ अमनदीप वासी लोटनी जिला कुरुक्षेत्र, जसबीर सिंह वासी पसताना जिला करनाल व संजीव कुमार उर्फ़ संजू वासी बाहरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here