संवाददाता अदिति पासी
जिला पुलिस ने गोली चलाने व मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने गोली चलाने व मारपीट करने के आरोपी हर्ष सैनी वासी क़स्बा लाडवा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिव मौहल्ला लाडवा वासी लडकी ने बताया की वह चार बहन और दो भाई है। दिनांक 18 मार्च 26 की शाम को वह अपने घर मौजूद थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय उनका पड़ोसी आदित्य राणा आया और उनको गलियां देने लगा और उसके भाई के साथ मारपीट करके चला गया। उसके बाद करीब 11-15 बजे दोबारा आदित्य राणा और तुषार पंडित 7/8 लडकों के साथ उनके घर पर आए और उसके भाई और मौसा के साथ मारपीट करके चले गये। रात के समय करीब 2 बजे आदित्य राणा और तुषार अन्य 7/8 लडकों के साथ कार में आए और उनके घर के बाहर फ़ायरिंग करके तथा जान से मारने के धमकी देकर मौके से भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा मे मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को दी गई। दिनांक 24 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने मामले में बुढा जिला कुरुक्षेत्र व क़स्बा लाडवा वासी 2 नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग कार बरामद की गई थी। नाबालिग आरोपियों को माननीय अदालत के आदेश से बालसुधार गृह मधुबन भेजा गया था। दिनांक 26 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने में सावेज, सिमरत उर्फ़ रोड़ा व तुषार उर्फ़ बामण वासीयान लाडवा को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 31 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह के मार्गनिर्देश मे सहायक उप निरीक्षक महाबीर सिंह, मुख्य सिपाही रिंकू, सिपाही सुमित कुमार व होम गार्ड प्रवीन की टीम ने गोली चलाने व मारपीट करने के आरोपी हर्ष सैनी वासी क़स्बा लाडवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।














