फसल अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:विश्राम कुमार मीणा

0
5
फसल अवशेषों में आग
फसल अवशेषों में आग

संपादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र में जीरो टोरलैंस पॉलिसी के आधार पर कृषि विभाग के अधिकारियों को करना होगा काम, कृषि विभाग 300 से ज्यादा गांव में लगाएगा जागरूकता शिविर, हर ब्लॉक पर नियुक्त किया नोडल अधिकारी
कुरुक्षेत्र, 9 अप्रैल।
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों को जीरो टोरलैंस पॉलिसी के आधार पर काम करना होगा। इस बार गत वर्ष से भी ज्यादा कार्य करके कुरुक्षेत्र में फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं के आंकड़े को शून्य पर लाने का प्रयास करना है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने 300 से ज्यादा गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का जो शैडयूल तैयार किया है। इस शैडयूल के अनुसार गांव गांव में जाकर लोगों को फसल अवशेषों में आग ना लगाने के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में भी विद्यार्थियों को इस विषय में जागरूक किया जाए ताकि विद्यार्थी अपने-अपने घरों में जाकर फसल अवशेषों में आग ना लगाने का संदेश पहुंचाए।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की तरफ से हर ब्लॉक में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। यह नोडल अधिकारी अपने अपने ब्लॉक में फील्ड में जाकर कार्य करेगा और निरंतर निगरानी रखेगा। इसके साथ ही हर गांव में एक सुपरवाईजर भी नियुक्त किया गया है। यह सुपरवाईजर गांव के सरपंच के साथ मिलकर पूरी निगरानी रखेगा। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ आगजनी की घटनाओं को रोकने का कार्य करेंगे। इस मौके पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अमन कुमार, नगराधीश आशीष कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, डीआरओ चेतना चौधरी, डीडीपीओ विकास कुमार, एसडीओ जितेन्द्र मेहता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here