संवाददाता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना शहर थानेसर की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में अशोक कुमार वासी इंद्रा कालोनी माजरा रोडान जिला करनाल को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 6 अगस्त 25 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में मोहित वासी शिव कालोनी थानेसर ने बताया 6 अगस्त 25 को किसी काम से कचहेरी में आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल को कचहेरी के पास बनी पार्किंग में खड़ी करके काम के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसने देखा तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 27 मार्च 26 को थाना शहर थानेसर के मुख्य सिपाही कमल प्रकाश व सहायक उप निरीक्षक हरपाल की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी में अशोक कुमार वासी इंद्रा कालोनी माजरा रोडान जिला करनाल को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।














