संवाददाता अदिति पासी
जिला पुलिस ने लाडवा में गोली चलाने व मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1की टीम ने गोली चलाने के मुख्य आरोपी आदित्य राणा उर्फ़ आदि वासी साहापुर यूपी हॉल वासी लाडवा व वीरभद्र उर्फ़ हर्ष वासी क़स्बा लाडवा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिव मौहल्ला लाडवा वासी लडकी ने बताया की वह चार बहन और दो भाई है। दिनांक 18 मार्च 26 की शाम को वह अपने घर मौजूद थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय उनका पड़ोसी आदित्य राणा आया और उनको गलियां देने लगा और उसके भाई के साथ मारपीट करके चला गया। उसके बाद करीब 11 बजे दोबारा आदित्य राणा और तुषार पंडित 7/8 लडकों के साथ उनके घर पर आए और उसके भाई और मौसा के साथ मारपीट करके चले गये। रात के समय करीब 2 बजे आदित्य राणा और तुषार अन्य 7/8 लडकों के साथ कार में आए और उनके घर के बाहर फ़ायरिंग करके तथा जान से मारने के धमकी देकर मौके से भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा मे मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को दी गई। दिनांक 24 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा टीम ने मामले में बुढा व क़स्बा लाडवा वासी 2 नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग कार बरामद की गई थी। दिनांक 26 मार्च 26 को पुलिस टीम ने मामले के आरोपी सावेज, सिमरत उर्फ़ रोड़ा व तुषार उर्फ़ बामण वासीयान लाडवा को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 31 मार्च 26 को पुलिस टीम ने मामले के आरोपी हर्ष सैनी वासी क़स्बा लाडवा को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 6 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के मार्गनिर्देश मे उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, पीएसआई राहुल, सहायक उप निरीक्षक गिरवर, मुख्य सिपाही अनिरुद्ध व सिपाही विकास की टीम ने गोली चलाने के मुख्य आरोपी आदित्य राणा उर्फ़ आदि वासी साहापुर यूपी हॉल वासी लाडवा व वीरभद्र उर्फ़ हर्ष वासी क़स्बा लाडवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आदित्य राणा को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया तथा आरोपी वीरभद्र उर्फ़ हर्ष को कारागार भेज दिया।












