लिफ्ट देकर बुजुर्ग से नगदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रूपये बरामद ।

0
7
HATHKADI
HATHKADI

संवाददाता अदिति पासी 

सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने दिया था वारदात को अंजाम

           जिला पुलिस ने चोरी की वारदात को सुलझाते हुए बुजुर्ग व्यक्ति को लिफ्ट देकर नगदी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में  अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने बुजुर्ग व्यक्ति को लिफ्ट देकर नगदी चोरी करने के आरोपी सूरज उर्फ़ चौटाला वासी जोडियां जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करके 40 हजार रूपये व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलबीर सिंह वासी गिलौर जिला यमुनानगर ने बताया वह खेती बाड़ी का काम करता है। दिनांक 9 मार्च को वह लाडवा स्थित बैंक से घर के लिए 1 लाख रूपये निकालने आया था। उसने बैंक से रूपये निकालकर जेब में रख लिए और निजी काम के लिए लाडवा मार्किट में जाने लगा। उसी समय इंद्री चौंक के पास एक मोटरसाइकिल पर खड़े दो लडकों ने उससे मथाना जाने का रास्ता पूछा तो उसने बताया कि सीधे चले जाओ। उसके बाद उन्होंने कहा कि आप कहां जा रहे हो उसने बताया की वह रामकुण्डी चौंक जा रहा है। इसके बाद उन लडकों ने उसको रामकुण्डी चौंक तक लिफ्ट दे दी। जब वह रामकुण्डी चौंक पर मोटरसाइकिल से उतरा तो उसकी जेब से सारे पैसे मोटरसाइकिल सवार लडके निकालकर ले गये। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।

            दिनांक 10 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गिरवर शर्मा, पीएसआई राहुल, उप निरीक्षक सुखदेव, मुख्य सिपाही संदीप व विकास की टीम ने बुजुर्ग व्यक्ति को लिफ्ट देकर नगदी चोरी करने के आरोपी सूरज उर्फ़ चौटाला वासी जोडियां जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 40 हजार रूपये व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here