लिफ्ट लेकर व्यक्ति से मारपीट करके छीनाझपटी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद  ।

0
7
HATHKADI
HATHKADI

संवाददाता अदिति पासी 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने स्कूटी पर लिफ्ट लेकर व्यक्ति से मारपीट करके छीनाझपटी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने स्कूटी पर लिफ्ट लेकर व्यक्ति से मारपीट करके छीनाझपटी करने के आरोपी गुलजार उर्फ़ टल्लु वासी बीड सौंटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके छीनी गई अंगूठी व मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में शमशेर सिंह वासी खैरी ने बताया कि 1 अप्रैल 26 को वह स्कूटी से कुरुक्षेत्र से अपने गांव जा रहा था। समय करीब 3 बजे गांव बीड मथाना से एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने उसे बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद उस व्यक्ति ने स्कूटी रुकवाकर उसके मुहं पर रुमाल रखकर उसे कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उसके साथ मारपीट की तथा उससे उसकी सोने की अंगूठी, चैन, 20 हजार रूपये व उसका मोबाइल फोन छीनकर उसे खंडहरनुमा मकान में बंद करके भाग गया। बाद में वह ईंट से दरवाजा तोड़कर बाहर आया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

            दिनांक 6 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, लखन, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही ललित व दिनेश कुमार की टीम ने स्कूटी पर लिफ्ट लेकर राहगीर को लूटने के आरोपी गुलजार उर्फ़ टल्लु वासी बीड सौंटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से छीनी गई अंगूठी व मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

आरोपी के खिलाफ छीनाझपटी, चोरी के 8 मामले दर्ज : मोहन लाल

            जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि आरोपी गुलजार उर्फ़ टल्लु के खिलाफ छीनाझपटी, घर में घुसकर चोरी, वाहन चोरी व आबकारी अधिनियम के 8 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र के अलग-अलग थानों में छीनाझपटी, घर में घुसकर चोरी व वाहन चोरी के 7 मामले तथा एक मामला हिमाचल प्रदेश के थाना किनौर में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here