विदेश अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार ।

0
6
HATHKADI
HATHKADI

संवददाता अदिति पासी 

       कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए के धोखाधड़ी करने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ़ समर वासी  पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

      जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 अगस्त 2025 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में जसवंत सिंह वासी संधू फार्म मोरथली जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह अपने लडके को विदेश अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अपने जानकर के माध्यम से जगजीत सिंह व हरप्रीत कौर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह लडकों को विदेश भेजने का काम करते हैं और उसके लडके को भी अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए उनके बीच 35 लाख रुपये में इकरारनामा हुआ जिसमे आधे रुपये एडवांस व बाकी के विदेश जाने के बाद देने होंगे। इसके बाद उसने आरोपी द्वारा दिए खाते में 5 लाख रुपये व लडके के कागजात दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने बताया कि वीजा आ गया है और उससे 5 लाख रूपये डालर खरीदने के लिए और ले लिए। दिनांक 18 जून 22 को आरोपियों ने उसके लडके को दुबई भेज दिया। दुबई जाने के बाद उसने 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। दुबई में काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके लडके को यूरोप भेजा नहीं भेजा जहां पर काफी समय बीत जाने के बाद उसका लड़का भारत वापस आ गया। जब वह आरोपियों के पास गये तो आरोपियों ने पैसे व कागजात देने से साफ मना कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पर शहर पेहवा में शिकायत दर्ज करके मामले की जाँच की गई।

       दिनांक 13 मार्च 26  को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के दिशा-निर्देश में पीएसआई प्रिंस,  सहायक उप निरीक्षक नितिन, महिला सिपाही बब्बल व होमगार्ड मेजर की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी जगजीत सिंह उर्फ़ समर वासी  पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here