संवादाता अदिति पासी
पुलिस टीम ने लूट मामले में अब तक 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने लूट की वारदात को सुलझाते हुए हथियार के बल पर व्यापारी की कार लूटने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने हथियार के बल पर व्यापारी की कार व रूपये की लूट मामले के आरोपी सज्जन कुमार वासी मदीना व अनिरुद्ध उर्फ़ अन्नू वासी बहु अकबरपुर जिला रोहतक को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 दिसम्बर 2025 को सागर शाह वासी रोहतक कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया पेशे से ज्वैलर्स का काम करता है। दिनांक 24 दिसम्बर को उसका ड्राइवर व एक अन्य कर्मचारी कार लेकर शाहबाद किसी काम से आये थे। काम खत्म होने के बाद वह दोनों 152-डी से होते हुए वापस आ रहे थे। जब वह गांव तलहेडी के पास पहुंचे तो उनके पीछे से आ रही 2 कार सवार युवकों ने उनको रोक लिया। जब उसका ड्राइवर कार ने नीचे उतरा तो उन लडकों ने उसके ऊपर पिस्तौल तानकर उसके साथ मारपीट की और कार में रखा उसका कीमती सामान लूट लिया तथा उसका मोबाईल छीनकर फैंक दिया। उन लडकों ने ड्राइवर से कार की चाबी छीनी और मौके से उसकी कार भी लेकर भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई थी। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मामले के आरोपी संदीप, सूरज उर्फ़ सोनू तथा अशोक कुमार वासीयान शिमली, सचिन व प्रदीप कुमार वासीयान मदीना जिला रोहतक व आशीष, सुनील व सिकन्दर को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले की आगामी करवाई करते हुए दिनांक 4 फ़रवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल के दिशानिर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही ललित, प्रदीप कुमार व दिनेश कुमार की टीम ने हथियार के बल पर व्यापारी की कार लूटने के आरोपी सज्जन कुमार वासी मदीना व अनिरुद्ध उर्फ़ अन्नू वासी बहु अकबरपुर जिला रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सज्जन से 50 हजार रुपये व आरोपी अनिरुद्ध उर्फ़ अन्नू ने मुख्य आरोपियों को असला सप्लाई किया था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।














