अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बेचने व पिलाने के 28 आरोपी काबू ।

0
4
अवैध शराब
अवैध शराब

संपादक विक्रम सिंह 

161 बोतल ठेका शराब देशी, 51 लीटर कच्ची शराब तथा 100 लीटर लाहन बरामद

             जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बेचने व पिलाने के 28 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने, पिलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए स्पैशल अभियान के तहत 23 मामलों में 28 आरोपियों को गिरफ्तार करके 161 बोतल ठेका शराब देशी, 51 लीटर कच्ची शराब तथा 100 लीटर लाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 फ़रवरी 26 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला पुलिस अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रो में अवैध रूप से शराब बेचने तथा पिलाने वालो पर शिकंजा कसा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना केयूके के टीम ने 4 मामलों में 4 आरोपियों से 23 बोतल ठेका शराब देसी, थाना कृष्णा गेट की टीम ने 3 मामलों में 3 आरोपियों से 28 बोतल ठेका शराब देसी, शहर थानेसर टीम ने 3 मामलों में 3 आरोपियों से 22 बोतल ठेका शराब देसी, सदर थानेसर टीम ने 2 मामलों में 2 आरोपियों से 18 बोतल ठेका शराब देसी, थाना शाहबाद टीम ने 2 मामलों में 2 आरोपियों से 25 बोतल ठेका शराब देसी, सदर पेहवा की टीम ने 2 मामलों में 2 आरोपियों से 9 बोतल ठेका शराब देसी व 11 बोतल कच्ची शराब, अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने 1 मामले में 1 आरोपी से 12 बोतल ठेका शराब देसी, झांसा की टीम ने 1 मामले में 1 आरोपी से 20 लीटर कच्ची अवैध शराब, थाना ईस्माइलबाद की टीम 1 मामले में 1 आरोपी से 20 लीटर कच्ची अवैध शराब व 100 लीटर लाहन, अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने 1 मामले में 1 आरोपी से 9 बोतल ठेका शराब देसी, शहर पेहवा की टीम ने 1 मामले में 1 आरोपी से 2.5 बोतल ठेका शराब देसी तथा थाना लाडवा की टीम 1 मामले में अवैध रूप से शराब पिलाने के 6 आरोपियों को काबू किया। बाद में सभी आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here