संवाददाता अदिति पासी
कब्जा से 22 बोतल ठेका देशी शराब बरामद ।
जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शऱाब बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। KURUKSHETRA पुलिस अधीक्षक SP नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना शाहाबाद व थाना शहर थानेसर की टीम ने बिना लाईसैंस शऱाब बेचने के आरोप में अमरजीत सिंह वासी तीगरी जिला कुरुक्षेत्र व बबलू वासी रतगल जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से क्रमशः 12 व 10 बोतल ठेका शराब देशी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 14 फ़रवरी 26 को THANA SHAHABAD थाना शाहाबाद प्रभारी के मार्ग-दर्शन में पीएस आई हरविन्द्र सिंह व अंकित कुमार की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध थाना एरिया में गस्त पर थी।POLICE पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव सुरखपुर रोड से अमरजीत सिंह को बिना लाईसैंस/अनुमति के शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जा से 12 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य मामले के जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 14 फ़रवरी 26 को थाना शहर थानेसर प्रभारी के मार्ग-दर्शन में सहायक उप निरीक्षक वरुण व उप निरीक्षक तेजबीर सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध सैक्टर-7 मार्किट के पास गस्त पर थी।POLICE पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव रतगल से बबलू को बिना लाईसैंस/अनुमति के शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जा से 10 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों आरोपियों को माननीय अदालत COURT के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।














