अवैध खनन में लिप्त लोगों पर कार्रवाई में लाई जाए तेजी: विवेक आर्य

0
13
JCB
JCB

संवाददाता अदिति पासी
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने टास्क फोर्स कमेटी (खनन) की बैठक की करी अध्यक्षता
कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी।
 अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने एनफोर्समेंट शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन में लिप्त लोगों पर कार्रवाई में तेजी लाई जाए। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाए, इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन पर कड़ी नजर रहें।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाए तथा दोषी लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा ना जाएं। बैठक में माइनिंग सहायक अभियंता रोहित ने बताया कि अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक अवैध माइनिंग से संबंधित 60 वाहन पकड़े गए हैं, जिन पर 6 लाख 80 हजार 170 रुपए का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि बिना परमिट के अवैध खुदाई करने वालों को 88 लाख 27 हजार 552 रुपए का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा विभाग द्वारा 220 परमिट भी दिए गए हैं, जिससे 26 लाख 81 हजार 465 रुपए की राशि राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here