इन्स्टाग्राम पर मैसेज व कॉल करके धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार। 

0
3
साइबर क्राइम
साइबर क्राइम

संवाददाता अदिति पासी कुरुक्षेत्र

        जिला पुलिस ने इन्स्टाग्राम पर मैसेज व कॉल करके धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना साइबर कुरुक्षेत्र की टीम ने इन्स्टाग्राम पर मैसेज व कॉल करके धमकी देने के आरोप में रामू वासी दुबली केसरी जिला अम्बाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

       जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाहरी जिला कुरुक्षेत्र वासी महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला है। उसने अपने फ़ोन में इन्स्टाग्राम एप्प चलाया हुआ है। कुछ समय पहले उसके पास एक अनजान आईडी से बार-बार मैसेज आ रहे थे। उसने उस आईडी को ब्लाक कर दिया लेकिन इसके बाद भी उसको अलग-अलग आईडी से बार-बार मैसेज आते रहे। कभी वीडियो कॉल तो कभी फ़ोन कॉल आने लगी जब उसने मना किया तो वह उसको व उसके भाई को गोली से मारने की धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच की गई।

        दिनांक 7 फरवरी 26 को साइबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के दिशा-निर्देश में निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य सिपाही अमित कुमार व एसपीओ जगजीत की टीम ने इन्स्टाग्राम पर मैसेज व कॉल करके धमकी देने के आरोप में रामू वासी दुबली केसरी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here