कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई और आबंटन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय कमेटी का गठन

0
3
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र, 16 मार्च।
   राज्य सरकार के आदेशानुसार जिले में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई और अलोकेशन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के सदस्य सचिव जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक होंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जारी आदेशों में कहा कि हरियाणा सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आदेशानुसार कार्मिशियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को सुचारू रूप से बनाए रखना है। इसके अलावा रोजाना औसतन 20 प्रतिशत एलोकेशन राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी द्वारा की जाएगी। इस कमेटी में उपायुक्त को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा एडीसी, जिला परिषद सीईओ, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ, डीईओ, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि, भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सदस्य होंगे और डीएफएससी को सदस्य सचिव बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, शिक्षण संस्थान आदि शामिल है, में सुचारू रूप से सप्लाई और पर्याप्त मात्रा में सिलेण्डर पर नजर रखेंगे, कार्मिशियल एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक और इमरजेंसी में आबंटन के लिए सही निर्णय का मूल्यांकन कमेटी के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शादी, विवाह खासकर बेटियों की शादी के लिए एलपीजी सिलेंडर जरूरत के अनुसार उपलब्ध करवाए जाएंगे, ऑयल मार्केटिंग कम्पनी के स्थानीय अधिकारियों से तालमेल बनाकर राज्य सरकार के लिए 20 प्रतिशत एलपीजी स्टॉक को आरक्षित रखेंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र जिले में कार्मिशियल सिलेंडर की सप्लाई को सुचारू बनाए रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here