संवाददाता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र पुलिस ने कम्पनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस टीम ने कम्पनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी एक और आयुष वासी दाऊद नगर औरंगाबाद बिहार हाल वासी आम्रपाली गोल फोम ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिंनाक 8 दिसम्बर 25 को राजेश जैन वासी कैलास नगर दिल्ली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने जानकर के माध्यम से गौरव प्रताप वासी सैक्टर -5 के सम्पर्क में आया था। उसने बताया कि वह एक कपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट के तौर पर लगाता है और उसके बदले में करीब 5 से 8 प्रतिशत की रिटर्न मिलती है। उसने बताया कि यह कम्पनी सरकारी ठेके लेती है और बदले में काफी अच्छी रिटर्न देती है। उसके बाद उसे प्लान के बारे में समझाया और वह उनकी बातों में आ गया। कुछ समय बाद उसने अपना घर बेच कर करीब 68 लाख रूपये उसके बताए अनुसार उनकी कम्पनी में लगा दिए। जिसके बाद उसको काफी फायदा भी हुआ। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसने अपने पैसे लेने के लिए आरोपी से बात कि तो उसने बताया की कम्पनी घाटे में चल रही है उसके पैसे कुछ समय बाद वापस मिल जायेंगे। जिसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई थी।दिंनाक 10 फरवरी 26 को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने मामले के आरोपी गौरव प्रताप वासी सैक्टर-5 कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया था ।
दिंनाक 18 फरवरी 26 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक राजेश व होमगार्ड विपिन शक्ति की टीम ने कम्पनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी आयुष वासी दाऊद नगर औरंगाबाद बिहार हाल वासी आम्रपाली गोल फोम ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया ।















