संपादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कम्पनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल नेतृत्व में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस टीम ने कम्पनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी रामशरण भारद्वाज वासी सराये सुखी व गौरव प्रताप वासी कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुशील गोयल वासी दिल्ली ने बताया कि वो वर्ष 2022/23 में जानकरों के माध्यम से रामशरण व गौरव प्रताप और उनकी टीम के सम्पर्क में आए थे। आरोपियों ने उनको बताया कि वो एक कपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट के तौर पर लगाते हैं और उसके बदले में करीब 5 से 8 प्रतिशत की रिटर्न मिलती है। उन्होंने बताया कि उनकी कम्पनी सरकारी ठेके लेती है और बदले में काफी अच्छी रिटर्न देती है। उसके बाद उनको प्लान के बारे में समझाया और वो उनकी बातों में आ गए। उसने और उसके परिवार ने करीब 37 लाख रूपये उनके बताए अनुसार उनकी कम्पनी में लगा दिए। काफी समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने अपने पैसे लेने के लिए आरोपियों से बात कि तो उन्होंने कम्पनी में घाटे की बात कहकर टाल-मटोल करने लगे। जिसके बाद उनको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। जिनकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई।












