किसानों की आय में इजाफा करने के लिए सरकार किसानों को जोड़ रही है आधुनिक संसाधनों से:सुभाष सुधा

0
3
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA

संवाददाता अदिति पासी
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने एसबी 89 योजना के तहत वितरित किए ट्रैक्टर, 38 किसानों को ड्रा के माध्यम से दिए गए ट्रैक्टर, किसानों को उच्च स्तरीय संसाधन उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य
कुरुक्षेत्र, 20 मार्च। 
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि किसानों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक संसाधनों के साथ जोड़ रही है। इस प्रदेश में किसानों को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अभी हाल में ही लाडवा अनाज मंडी में इस क्षेत्र के किसानों को आधुनिकतम तकनीकी से रूबरू करवाने के उद्देश्य से पहली बार चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के माध्यम से एक विशाल किसान मेले का आयोजन भी किया गया।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से थानेसर अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने एसबी89 योजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से ड्रा के माध्यम से निकाले गए किसानों को ट्रैक्टर वितरित किए है और हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, और किसान हमारे अन्नदाता हैं। जब किसान सशक्त होगा, तभी देश मजबूत होगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि किसानों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ा जा सके और उनकी आय में वृद्धि हो।
उन्होंने कहा कि एसबी89 योजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति की विशेष स्कीम के तहत 38 किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इस स्कीम में जिला कुरुक्षेत्र में 438 किसानों ने आवेदन किया था। जिनमें से 38 किसानों को ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से चुना गया है।
उन्होंने कहा कि 38 अनुसूचित जाति के किसानों को पूर्ण पारदर्शिता और भौतिक सत्यापन के पश्चात, ट्रैक्टर प्रदान किए जा रहे हैं। यह सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंचे। डीडीए डा. कर्मचंद ने मेहमानों का स्वागत करते हुए सरकार की योजना पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण के उपनिदेशक डा. कर्मचंद, मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कूक्कू, वाईस चेयरमैन शशी जैन, मंडी प्रधान दयाल सिंह, पार्षद मुकुंद सुधा, पार्षद मनिंद्र छिंदा, पार्षद सचिन यादव, सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा, कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार, मंडी सचिव हरजीत सिंह, जरनैल सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here