कुरुक्षेत्र पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार । 

0
9
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

संपादक विक्रम सिंह 

एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने आरोपियों से 500 ग्राम अफीम व कार की बरामद।

           जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे असलम व हिमांशु वासीयान मेहरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तर करके उनके कब्ज़ा से 500 ग्राम अफीम व कार बरामद करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 फरवरी 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार, बलदेव सिंह, महिला सिपाही ज्योति व गाड़ी चालक एसपीओ संजय कुमार की टीम बस अड्डा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि असलम व हिमांशु वासीयान मेहरा जिला कुरुक्षेत्र अफीम बेचने का काम करते हैं। आज भी वो कार नंबर एचआर-70ई-9900 पर हिनौरी रोड लाडवा पर चलते-फिरते नशेड़ियों को अफीम बेचने के लिए आएंगें। यदि हिनौरी रोड लाडवा पर निगरानी करके आरोपियों को काबू करके उनकी तलाशी ली जाये तो आरोपियों से भारी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने हिनौरी रोड लाडवा पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को कार नंबर एचआर-70ई-9900 आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार सवार लडकों को शक के आधार पर रोककर उनका नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम असलम व हिमांशु वासीयान मेहरा जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी व उनकी कार की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here