कुरुक्षेत्र राज्य स्तरीय पशु मेला में अच्छी नस्ल की पशुओं के बीच होगी प्रतियोगिता:विश्राम कुमार मीणा

0
4
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संवादाता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र केडीबी मेला क्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक लगेगा राज्य स्तरीय पशु मेला, सभी जिलों से 1500 पशु पहुंचेंगे मेले में, 1 लाख से ज्यादा किसान लेंगे मेले में भाग, प्रदेश भर से किसानों को लाने के लिए की बसों की व्यवस्था, 53 कैटेगरी में होगी प्रतियोगिता, सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम
कुरुक्षेत्र, ।
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा पशुपालन विभाग की तरफ से केडीबी मेला क्षेत्र में ऐतिहासिक और यादगार पशु मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले अच्छी नस्ल के पशुओं के बीच में प्रतियोगिता होगी और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में केडीबी मेला क्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशु मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशु मेले में 23 जिलों से लगभग 1 लाख किसान भाग लेंगे। इन सभी जिलों से किसानों को लाने व ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर भी पशुपालन विभाग की तरफ से तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए है।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पशु मेले में 1500 पशु पहुंचेंगे और सभी अच्छी नस्ल के होंगे। इन पशुओं के लिए 53 कैटेगरी निर्धारित की गई है और सभी कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी विजेताओं को पशुपालन विभाग की तरफ से आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था,नगर परिषद को सफाई व्यवस्था, जनस्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी और शौचालयों की व्यवस्था,लोक निर्माण विभाग,वन विभाग,पंचायत विभाग, बागवानी विभाग के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम डा. चिनार चहल, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया,सीईओ जिला परिषद शम्भू राठी, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डा. अनिल बनवाला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here