गेहूं खरीद कार्य, उठान और बारदाना वितरण में सहन नहीं होगी किसी प्रकार की लापरवाही:विश्राम कुमार मीणा

0
5
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER
SH.-VISHRAM-KUMAR-MEENA-DEPTUY-COMMISSIONER

संपादक विक्रम सिंह
रबी सीजन 2026-27 में 5 लाख 91 हजार 284 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य, खरीद कार्य के लिए बनाए गए 25 खरीद केन्द्र व मंडिया, एसडीएम अपनी अधीनस्थ मंडियों का नियमित रूप से करेंगे निरीक्षण, किसानों और व्यापारियों को नहीं आनी चाहिए बायोमेट्रिक और गेट पास की समस्या
कुरुक्षेत्र,।
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गेहूं खरीद का कार्य सरकार के आदेशानुसार 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इस जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक होगी वैसे ही खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। इस सीजन में गेहूं खरीद कार्य, उठान और बारदाना वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस विषय पर सम्बन्धित एजेंसी के अधिकारी विशेष फोकस रखकर कार्य करेंगे। इतना ही नहीं किसानों और व्यापारियों को बायोमैट्रिक और गेट पास से सम्बन्धित भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस कार्य को सम्बन्धित एजेंसी के अधिकारी पूरी जिम्मेवारी के साथ करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा है कि रबी सीजन 2026-27में 5 लाख 91 हजार 284 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुरुक्षेत्र जिले में 25 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है और सभी खरीद केंद्रों पर खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने और समय समय पर व्यवस्थाओं का आकलन करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों और उनके साथ अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं सम्बन्धित एसडीएम भी अपने अपने उपमंडल की मंडियों और खरीद केन्द्रों पर पैनी निगाहें रखेंगे और निरंतर फील्ड में रहकर खरीद कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाएंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मंडियों व खरीद केंद्रों में पर्याप्त संख्या में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाये। सरकार के निर्देशानुसार मंडियों व खरीद केंद्रों में केवल इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीने ही प्रयोग की जाएगी। मंडियों में सफाई व्यवस्था, पेयजल, रास्तों और शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो। इसके साथ ही आढ़ती तिरपालों की व्यवस्था रखें। उन्होंने सभी मंडियों के अलावा खरीद केंद्रों में उपलब्ध स्थान के साथ-साथ गेहूं भंडारण के बारे में भी समीक्षा की।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल हो। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार पर कंप्यूटर व प्रिंटर की व्यवस्था भी करवाई जाए ताकि गेट पास जारी करने में असुविधा न हो। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का खातों सहित पूर्ण ब्यौरा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट करें ताकि किसानों को अदायगी करते समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडें। उन्होंने अधिकारियों को इस संदर्भ में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी द्वारा सभी मंडियों में किसान सहायता केंद्र खोले गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सभी खरीद एजेंसियां एवं मार्केट कमेटी के सचिव यह सुनिश्चित करें कि खरीद की गई सभी ढेरियों का इंद्राज एच रजिस्टर में हो। मंडियों के सभी शैडो की सफाई व मंडी से बरसाती पानी के निकासी के प्रबंध भी किए जाये। अधिकारी किसानों को जागरूक करें कि वे गेहूं की फसलों को सुखाकर व साफ-सुथरा करके मंडियों में लाएं ताकि फसल बिक्री में असुविधा न हो। मंडी फडों पर साफ-सफाई का प्रबंध भी करवाया जाये। सरकार द्वारा गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सभी आढ़तियों के पास फसल की सफाई के लिए झरने हो तथा मंडियों में आने वाली गेहूं व अन्य फसलों की झराई व सफाई करवाई जाए। उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को मंडियों में सुरक्षा की दृष्टिï से पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here