संवाददाता अदिति पासी
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि 3 दिन तक चलने वाले चैत्र चोदस मेले को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करीब 600 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा को संभालेंगें। आमजन की सुविधा के लिए क़स्बा पेहवा के बाहरी क्षेत्र और मेला एरिया के आसपास नाके लगाये गए हैं जो यातायात व्यवस्था को संभालेंगें। जिला पुलिस की तरफ से सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चैत्र चोदस मेले के दौरान मेला एरिया में सीसीटीवी कैमरों की मदद से मेंला एरिया में शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखेंगे।
मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान
चैत्र चोदस मेले सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चैत्र चोदस मेले के दौरान काफी संख्या में श्रदालु पहुंचते हैं। जिला की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। पुलिस कर्मचारियों को डयूटी पर तैनात कर दिय़ा गया है। मेले के दौरान श्रदालुओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस द्वारा मेला एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिला पुलिस द्वारा शहर के होटलों व धर्मशालाओं को चैक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि इस दौरान उनको यदि कोई संदिग्ध वाहन, वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।














