जिलाभर में नाकाबंदी कर हुडदंगबाजी करने वालो पर रहेगी पुलिस की नजर: नीतीश अग्रवाल

0
6
SP-KKR
SP-KKR

संवाददाता अदिति पासी 

होली को शांति पूर्ण तरीके से मनाएं नागरिक,आमजन की शांति भंग करने वालो पर रहेगी पुलिस की नजर ।

कुरुक्षेत्र 3 फ़रवरी। देशभर के साथ-साथ जिला में भी 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि हमें इस पावन पर्व के अवसर पर जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। त्यौंहार की आड में हुडदंगबाजी करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। होली के अवसर पर आम नागरिकों की खुशियों को बाधित करने वाले शरारती तत्वों बक्शा नहीं जायेगा उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। होली पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त व्यापक प्रबंध किए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी करके चेकिंग के आदेश जारी किये गए हैं। इसके अतिरिक्त, होली समारोहों और सभाओं में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर गश्त के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और रंगों का त्योहार मनाते समय उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा होली के पावन पर्व पर शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किए गए है।

होली को सुरक्षित और शांति पूर्ण तरीके से मनाएं नागरिक: पुलिस अधीक्षक

हुडदंगबाजी करके आमजन की शांति भंग करने वालो पर रहेगी पुलिस की नजर ।

पुलिस अधीक्षक अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने होली के मौके पर जिलावासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अधिक सतर्क रहते हुए रंगों व खुशियों के पर्व होली को सुरक्षित एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने जिलावासियों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों सहित उनके परिवारों को होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आनन्द, उमंग, हर्ष, उल्लास और एकता का त्यौहार है । उन्होंने कहा कि होली का पर्व लोगों के जीवन में नया रंग भर कर उन्हें समाज में प्रेम और सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। होली के इस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना एक बेहतरीन कदम होगा। रंगों के इस पर्व पर नागरिक रासायनिक रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करते हुए बहुमूल्य पानी की बर्बादी से हर हाल में बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here