जिला पुलिस का नशे पर लगातार वार, नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को किया गिरफ्तार ।

0
2
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

संपादक विक्रम सिंह 

ANC एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने 8.10 ग्राम स्मैक की बरामद।

           जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। SP पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला रखने के आरोपी राजन वासी मीरापुर मौहल्ला शाहबाद SHAHABAD को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से 8.10 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 फरवरी 26 को ANC एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, प्रदीप कुमार व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम लाडवा रोड अनाज मंडी शाहाबाद के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजन वासी मीरापुर मौहल्ला शाहबाद स्मैक/हैरोइन बेचने का काम करता है। आज भी मोटरसाइकिल नंबर एचआर-78ए-7076 पर अनाज मंडी के पास चलते-फिरते नशेड़ियों को स्मैक/हैरोइन बेचने के लिए आयेगा। यदि मंडी गेट के पास निगरानी करके आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो आरोपी से भारी मात्रा में स्मैक/हैरोइन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने अनाज मंडी पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मोटरसाइकिल नंबर एचआर-78 ए-7076 आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने मोटरसाईकिल सवार लडके को शक के आधार पर रोककर उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम राजन वासी मीरापुर मौहल्ला शाहबाद SHAHABAD बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी व उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 8.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here