जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रांसफार्मर चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रूपये का सामान बरामद

0
34
खेत में रखा ट्रांसफार्मर चोरी
खेत में रखा ट्रांसफार्मर चोरी

संपादक विक्रम सिंह 

जिला में करीब 69 ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी काबू  

जिला पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। KURUKSHETRA SP पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में CIA LADWA अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करीब 69 वारदातों को सुलझाते हुए चोरी करने के आरोप में असलम उर्फ़ काला वासी छोटा बांस जिला यमुनानगर, बिलाल उर्फ़ अरबाज वासी मोहडी जिला यमुनानगर, प्रदीप वासी डेहा  कॉलोनी यमुनानगर व सुखबीर वासी छोटा बांस जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से लाखों रूपये कीमत के करीब 2.5 किवंटल तार ताम्बा व लोहा पत्ती, चोरी करने के औजार तथा वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए DSP उप पुलिस अधीक्षक लाडवा रणधीर सिंह ने बताया कि SDO एसडीओ बिजली विभाग लाडवा कुरुक्षेत्र कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के माध्यम से बताया गया कि नामपता नामालूम चोरों द्वारा दिनांक 3/4 फ़रवरी 26 की रात्रि को गांव बडौदी के किसान बलबीर सिंह, जीवन दास व किशन चंद के खेतों से 16 केवीए ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया। जिस बारे बिजली विभाग के कर्मचारियों मौका पर जाकर ने चोरी हुए ट्रांसफार्मरों के सामान का आंकलन किया। जिस शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई।

            दिनांक 17 फरवरी 25 को CIA LADWA अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक विक्रांत के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, एसआईबीरबल, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, प्रवीन कुमार, महाबीर सिंह, मुख्य सिपाही महेश कुमार, रिंकू व एसपीओ सुरेन्द्र की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी असलम उर्फ़ काला वासी छोटा बांस जिला यमुनानगर, बिलाल उर्फ़ अरबाज वासी मोहडी जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी प्रदीप वासी डेहा  कॉलोनी यमुनानगर व सुखबीर वासी छोटा बांस जिला यमुनानगर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान 2.5 किवंटल तार ताम्बा, लोहा पत्ती, चोरी करने के औजार सहित वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

आरोपी थाना बाबैन व लाडवा एरिया में करीब 69 वारदातों को दे चुके अंजाम: रणधीर सिंह

            जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक लाडवा DSP रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी दिन में मोटरसाईकिल पर रेकी करते थे। रेकी करने के बाद रात के समय ट्रांसफार्मर चोरी के वारदात को अंजाम देकर चोरी किया सामान कबाडियों को बेच देते थे। आरोपियों ने जिला कुरुक्षेत्र थाना बाबैन, सदर थानेसर, ईस्माइलाबाद व लाडवा में 69 ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी बिलाल उर्फ़ अरबाज के खिलाफ जिला करनाल में भी ट्रांसफार्मर चोरी के 85 मामले दर्ज हैं जीनमें आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने असलम के साथ मिलकर जिला कुरुक्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here