जिला पुलिस की बड़ी सफलता, घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार ।

0
14
HATHKADI
HATHKADI

संवाददाता अदिति पासी 

अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने किये चोरीशुदा सोने के गहने बरामद ।

जिला पुलिस ने घर से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी पवन कुमार उर्फ़ हड्डी वासी सरसेडी रामपुर जिला अम्बाला हाल वासी न्यू प्रीत विहार अम्बाला को गिरफ्तार करके चोरीशुदा सोने के गहने बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 26 दिसम्बर 25 को थाना शहर पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में मंगत राम वासी फौजी प्लाट पेहवा ने बताया कि 25 दिसम्बर 25 को अपने परिवार के साथ यमुनानगर शादी में गया हुआ था। दोहपर के समय उसके छोटे भाई ने फ़ोन पर बताया कि उसके घर का ताला टुटा हुआ है । जब वह घर पहुंचे और अंदर जाकर घर का सामान चैक किया तो घर से सोने-चांदी के गहने, करीब 2 लाख की नकदी तथा घरेलू सामान गायब मिले। जिसे कोई नामालूम चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई।

         दिनांक 7 मार्च 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशानिर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही ललित, प्रदीप कुमार व दिनेश कुमार की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी पवन कुमार उर्फ़ हड्डी वासी सरसेडी रामपुर जिला अम्बाला हाल वासी न्यू प्रीत विहार अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा सोने के गहने बरामद किये गये। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here