संवाददाता अदिति पासी
-गीता स्थली ज्योतिसर को आध्यात्मिक केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
-उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने प्रसिद्घ लोक कलाकार धनपत सिंह की स्मृति में 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 का किया शुभारंभ
-प्रदेशभर से 24 टीमों के बीच होगा सांग की कंपीटिशन, प्रदेश सरकार की तरफ से विजेता को दिया जाएगा 1 लाख का पुरस्कार
कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी। DC उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि JYOTISAR ANUBHV KENDER ज्योतिसर अनुभव केंद्र व पुरुषोत्तमपुरा बाग पर्यटन स्थलों पर सांग जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गीता स्थली ज्योतिसर को आध्यात्मिक केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र को धार्मिक नगरी के साथ-साथ पर्यटक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं। इसी दिशा में महाभारत अनुभव केंद्र स्थापित किया गया और इसके साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ये प्रस्तुतियां सांग कार्यक्रम ही नहीं है, बल्कि कला, सांस्कृतिक व सामाजिक ताना बाना है। यहीं से समाज के हर वर्ग के लोगों को एक साथ बैठकर भाईचारे को बढ़ावा देने का मंच मिलता है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को कलाकृति भवन हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में प्रसिद्ध लोक कलाकार धनपत सिंह की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को पद्मश्री डा. महावीर गुड्डू, ने पगड़ी पहनाकर, प्रोजेक्ट ऑफिसर डा. पवन आर्य ने पुष्प गुच्छ व चित्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेशभर से 24 टीमों के बीच सांग का कंपीटिशन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से विजेता को 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि सांग महोत्सव के दूसरे सीजन का आयोजन कुरुक्षेत्र में होना यहां के लोगों के लिए बड़ा सौभाग्य है। प्रदेश का नाम रोशन करने वालों का सरकार पूरा सहयोग कर रही है। उसी दिशा में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 5 कार्यक्रम में 24 कलाकारों की पार्टियां हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक लगभग 5 सांगों की प्रस्तुतियां होंगी। इनमें से सबसे बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले सांगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर डा. पवन आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज पहले दिन सांगी नेरन द्वारा वीर विक्रमाजीत का, सांगी राजेश कुमार द्वारा हीर रांझा का, सांगी राजपाल द्वारा राजा नल दमयंती और सांगी आजाद सिंह द्वारा पिंगला भरथरी का किस्सा पेश किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पद्मा श्री महावीर गुड्डू, राष्ट्रपति अवार्डी प्रेम देहाती, सांग मर्मज्ञ एवं रूपकार प्रो. रामनिवास शहरावत, लोक रंगमंच विशेषज्ञ डॉ. हनीफ खान, डीवाईसीए के निदेशक डा. विवेक चावला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एआईपीआरओ केदारनाथ, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, सुपरीटेंडेंट हाकम सिंह, डा. हरविंद्र राणा, देवेंद्र राणा, धर्मपाल, विकास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।














