थानेसर के 20 गांवों में 48 विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा 4 करोड़ 11 लाख का बजट : सुभाष सुधा

0
9
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA

संपादक विक्रम सिंह 
प्रदेश सरकार ने खेत खलियान रास्ता योजना के तहत थानेसर हलके के लिए दी स्वीकृति, अब खेतों को जाने वाले रास्तों को किया जाएगा ईंटों से पक्का, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया आभार व्यक्त

कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी। हरियाणा के Ex Minister पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका के 20 गांवों में 48 विकास कार्यों पर 4 करोड़ 11 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से खेतों को जाने वाले रास्ते को ईंटों के साथ पक्का किया जाएगा। यह विकास कार्य प्रदेश सरकार की खेल खलियान रास्ता योजना के तहत किया जा रहा है। इन विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान करने पर cm nayab singh saini मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार भी व्यक्त किया है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा Subhash Sudha ने मंगलवार को देर सायं कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री खेत खलिहान सडक़ योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करना है। इस योजना के तहत, हर विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर KM तक खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। इस योजना का लाभ किसानों को मिलेगा, जिन्हें अपने खेतों तक जाने में आसानी होगी। इसके अलावा, यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को भी बढ़ावा देगी।
उन्होंने कहा कि ईशाकपुर रोड से कुआं मान सिंह तक ईंट रास्ते का निर्माण, चंदन के खेत से शिशपाल चौहान के खेत तक बी.ओ.ई. रास्ते का निर्माण और प्रदीप नम्बरदार के खेत से सुभाष चौहान के खेत तक बी.ओ.ई. रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह लुखी रोड से मोहिंदर सिंह के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण, मुख्य समसपुर रोड से सुमित्तर सिंह के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण और मोती राम पंडित से बलविंदर सिंह पुत्र राज सिंह तक ईंट रास्ते का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि हीरा सिंह फिरनी से कुलविंदर (पूर्व पंच) की कृषि भूमि तक ईंट रास्ते का निर्माण, सरस्वती ड्रेन के पास से हंसराज के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण और रामसरन के खेत से अजमेर सिंह के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कृष्ण सैनी के खेत से परवेश सैनी के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण, गौशाला से रेलवे लाइन पार पंचायत भूमि तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण और फकीर पुत्र दंतु राम के खेत से मंगत राम पुत्र दंतु राम के खेत तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह मंडी रोड से रामफल पुत्र माया राम के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण, सुरेश के खेत से बिंदर के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण और PWD पीडब्ल्यूडी रोड (गांधी नगर) से खालिंदा राम तक ईंट रास्ते का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि लुखी रोड से पृथी सिंह की कृषि भूमि तक ईंट रास्ते का निर्माण, लुखी रोड से बाहरी रोड (पंचायत भूमि) PANCHYATI BHUMI तक ईंट रास्ते का निर्माण और लुखी रोड से सतपाल सिंह तक ईंट रास्ते का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लुखी रोड से आनंद राम होते हुए सतपाल पुत्र तुलसी राम तक ईंट रास्ते का निर्माण, तिगरी रोड से इंद्रा कॉलोनी तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण और सुभाष के खेत से मेवा राम के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह सुनहरीखालसा मुख्य सडक़ से राम सिंह रोर के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण, रेलवे फाटक से गांव हरियापुर होते हुए बलबीर पुत्र बारू राम के खेत तक ईंट पेवमेंट रास्ते का निर्माण और मुख्य बारवा रोड से सुभाष नम्बरदार के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि बारवा मुख्य सडक़ से बलबीर सिंह के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण, किरमच रोड से बलबीर के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण और पीडब्ल्यूडी नरकतारी रोड से रोशनी देवी पत्नी ओम प्रकाश के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्य फिरनी/मंगत राम के खेत से महिंदर सिंह के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण, PWD पीडब्ल्यूडी नरकतारी रोड से सुखचैन सिंह की कृषि भूमि तक ईंट रास्ते का निर्माण और श्मशान घाट से सतपाल पुत्र दयाल सिंह के खेत तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह कृष्ण कुमार से अशोक धीमान के खेत तक ईंट पेवर्ड रास्ते का निर्माण,  दबखेड़ी   रोड से परवीन शर्मा के खेत तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण और मनोज कुमार के खेत से कृष्ण कुमार के खेत तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध के खेत से मनोज कुमार के खेत तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण, दबखेड़ी रोड से राजेश राणा के खेत तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण और मांगे राम के खेत से सुभाष के खेत तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कैंथला खुर्द से शमसीपुर तक ईंट रास्ते का निर्माण, नहर से दर्शन सिंह कल्लू पट्टी के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण और ईशाकपुर रोड से रिंकू परजापत होते हुए डेरा बाजीगर तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसी तरफ फिरनी से सूरजभान पुत्र लखपत के खेत तक बी.ओ.ई. रास्ते का निर्माण, मिर्जापुर-पिहोवा रोड से केहर सिंह एवं मान सिंह के खेत तक बी.ओ.ई.BOE रास्ते का निर्माण और मिर्जापुर-पिहोवा रोड से रणधीर सिंह के खेत तक BOE बी.ओ.ई. रास्ते का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पृथ्वी सिंह से पवन धीमान तक ईंट रास्ते का निर्माण, गुग्गा माड़ी से रतन लाल की कृषि भूमि तक ईंट रास्ते का निर्माण और PWD पीडब्ल्यूडी रोड किरमच से जसमेर के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी रोड शमसीपुर से इंदर के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण, मुख्य सडक़ से रामजी लाल पुत्र बुध राम के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण और मुख्य सडक़ से सुभाष चंद पुत्र कर्ता राम एवं सतीश पुत्र संत राम के खेत तक ईंट रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह कुंवारखेड़ी रोड से पंचायत भूमि तक ईंट पेव्ड रास्ते का निर्माण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here