संपादक विक्रम सिंह
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लगभग 4 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास के कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लगभग 4 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास के कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास
कुरुक्षेत्र, 16 फरवरी। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे। आए दिन शहर में एक के बाद एक विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने के देरी हैं, वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को दीदार नगर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को दीदार नगर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लगभग 4 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास के कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें 96 लाख रुपये की लागत से रेडक्रॉस भवन से मकान संख्या 774 (मार्केट के पास) तथा मकान संख्या 417 से बीएसएनएल एक्सचेंज तक 18 मीटर चौड़ी मेटल सडक़ का निर्माण, 78.80 लाख रुपये की लागत से मकान संख्या 1787 से मकान संख्या 565 (सेक्टर 3/4 की डिवाइडिंग रोड के निकट) सेक्टर-4 में 18 मीटर चौड़ी मेटल सडक़ का निर्माण, 2करोड़ 20 लाख 84 हजार रुपये की लागत से नगर परिषद थानेसर में पंचनंद चौक से पिपली रोड तक (कोर्ट एवं गुरुद्वारा होते हुए) 7/10 डिवाइडिंग रोड का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य और 68.89 लाख रुपये की लागत से सी.आई.ए. स्टाफ सेक्टर-8 से मकान संख्या 1 सेक्टर-8 तक 24 मीटर चौड़ी मेटल सडक़ का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 5 लाख रुपए की लागत के पीवीसी बोर परियोजना का उद्घाटन भी दीदार नगर में किया किया। इस अवसर पर सेक्टर 13 के मार्किट में सतीश गर्ग पार्षद, मलकीत ढांडा, सचिन यादव, पंकज, राहुल, सिद्धार्थ तिवारी मौजूद थे सेक्टर 7 और 10 के डिवाइडिंग रोड पर मोहन लाल अरोरा जसविंदर सिंह दरबार सिंह मिंटू गुलशन प्रीतम प्रदीप सैनी मौजूद थे















