थानेसर हलका में तीन गुणा गति के साथ करवाए जा रहे हैं विकास कार्य—-सुभाष सुधा

0
2
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA

संपादक विक्रम सिंह 
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लगभग 3 करोड़ 82  लाख रुपए की लागत से सडक निर्माण कार्य का किया शुभारंभ  
कुरुक्षेत्र, 30 मार्च। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे। आए दिन शहर में एक के बाद एक विकास कार्यों के उद्ïघाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने के देरी हैं, वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को सेक्टर 5  व पिपली रोड पर बनने सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भगवान परशुराम कॉलेज से सेक्टर 2 व 5 डिवाडिंग रोड तक लगभग 97.97 लाख राशि से बनने वाली 18 मीटर चौडी बिटुमिन सडक़ निर्माण कार्य, पिपली रोड से कृषि विभाग की भूमि (भगवान परशुराम £कालेज सेक्टर 5 व 7 डिवाइडिंग रोड के रास्ते)तक 150.27 लाख की लागत से बनने वाली बिटुमिन सडक़ का निर्माण कार्य व पिपली रोड से मकान नंबर 216पी से 163पी तथा 163पी से 928पी तक (ज्ञानदीप प्राइमरी स्कूल के पास मकान नंबर 620 के रास्ते) सेक्टर 7-10 डिवाइडिंग रोड पर 134.64 लाख की लागत से बनने वाली 18 मीटर चौडी बिटुमिन सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इस शहर की सभी प्रमुख सडकों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए अगर किसी स्तर पर भी कोई कमी पाई गई तो सरकार की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों के साथ साथ स्वच्छता पर भी विशेष फोकस रखा जा रहा है अभी हाल में भी सफाई के संसाधनों को खरीदने के लिए सरकार की तरफ से नगर परिषद को विशेष बजट उपलब्ध करवाया गया है। इस शहर में स्वच्छता के संसाधनों में सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत होगी। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल अरोडा, दरबारा सैनी, महिन्द्र मेहता, राकेश मेहता, प्रेम नारायण अवस्थी, रामचंद्र नरवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here