नशीला पदार्थ Drugs सप्लाई करने के आरोपी को किया शामिल तफ्तीश ।

0
30
Jail
Jail

संवाददाता अदिति पासी 

एंटी नारकोटिक सैल ANC ने मुख्य आरोपी से 131 ग्राम अफीम की थी बरामद।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों Drugs की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई Drugs करने के आरोपी को शामिल तफ्तीश किया है। पुलिस अधीक्षक SP नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल ANC की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अमर सिंह वासी तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र को शामिल तफ्तीश किया है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 जनवरी 26 को ANC एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, मुख्य सिपाही आजाद सिंह, सतीश कुमार, सिपाही प्रदीप व महिला सिपाही सरिता की टीम एनएच-152डी गंगहेडी पुल के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भूपेन्द्र सिंह उर्फ़ पिन्दा वासी तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र को नई अनांज मंडी मलिकपुर के पास से मोटरसाइकिल एचआर-41एन-2162 सहित काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने उसकी तलाशी लेने पर उसके के कब्ज़ा से 131 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना ईस्माइलाबाद में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था।

            दिनांक 5 फ़रवरी 26 को मामले की आगामी तफ्तीश करते हुए ANC एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार की टीम ने Drugs नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अमर सिंह वासी तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र को शामिल तफ्तीश किया है। आरोपी की माननीय उच्च न्यायलय से अग्रिम जमानत मंजूर होने पर शामिल तफ्तीश करके फारिग किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here