नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा, अफीम रखने का आरोपी गिरफ्तार, 253 ग्राम अफीम बरामद । 

0
4
नशीला पदार्थ
नशीला पदार्थ

संवाददाता अदिति पासी 

पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी भी किया गिरफ्तार

           जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे धीरज चौहान वासी लाडवा काबू करके उसके कब्ज़ा से 253 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी अंकित कुमार वासी बपदा जिला कुरुक्षेत्र को भी किया गिरफ्तार ।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 अप्रैल 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, संजीव कुमार, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह, सिपाही रवि, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक प्रवीन कुमार की टीम एंटी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि धीरज चैहान वासी संगम मार्किट लाडवा जिला कुरूक्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी कपड़ों के शोरूम में नौकरी करता है तथा शोरूम में कपडों के नीचे अफीम रखकर बेचने का काम करता है। जो कपडों के नीचे अफीम छुपाकर रखी हुई है। यदि तुरंत उसको काबू किया जाये तो उससे अफीम बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम संगम मार्किट लाडवा कपडे के शोरूम पर पहुंची जहां पर एक नौजवान लडका खड़ा दिखाई दिया।  पुलिस टीम द्वारा कपड़ों के शोरूम पर खड़े लड़के से नामपता पूछने पर उसने अपना नाम धीरज चौहान वासी लाडवा बताया। पुलिस द्वारा शोरूम की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 253 ग्राम अफीम बरामद हई। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

            एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी अंकित कुमार वासी बपदा जिला कुरुक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here