संवाददाता अदिति पासी
अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने करीब 25 लाख रूपये की 256 ग्राम हैरोइन/चिट्टा व स्कूटी बरामद ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक SP नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में CIA KURUKSHETRA अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में चरनजीत सिंह उर्फ़ चन्ना वासी गढ़ी लांगरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से करीब 25 लाख रूपये की 256 ग्राम हैरोइन/चिट्टा व स्कूटी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 फरवरी 26 को CIA KURUKSHETRA अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक शरनजीत सिंह, पीएसआई राहुल कुमार, उप निरीक्षक सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक जयपाल सिंह, मुख्य सिपाही मनदीप व गाड़ी चालक प्रदीप कुमार की टीम गांव गढ़ी लांगरी जिला कुरुक्षेत्र बस स्टैंड के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि चरनजीत सिंह उर्फ़ चन्ना हैरोइन/चिट्टा बेचने का काम करता है। जो आज भी अपने घर से स्कूटी नंबर एचआर-41 जी-7369 पर सवार होकर हैरोइन/चिट्टा बेचने के लिए जायेगा। यदि उसको काबू करके तलाशी ली जाए तो उसके पास से काफी मात्रा में हैरोइन/चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गढ़ी लांगरी बस स्टैंड रोड के पास निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस एक नौजवान लड़का स्कूटी नंबर एचआर-41जी-7369 से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू करके राजपत्रित अधिकारी के सामने लडके की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से करीब 25 लाख रूपये की 256 ग्राम हैरोइन/चिट्टा व स्कूटी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।














