नशे पर लगातार कार्यवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को किया गिरफ्तार ।

0
5
HATHKADI
HATHKADI

संवाददाता अदिति पासी 

एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने मुख्य आरोपी से 1 किलो 493 ग्राम अफीम की थी बरामद ।

             कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अली मोहम्मद उर्फ़ छोटे वासी अंजनी जिला बरेली यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 22 जनवरी 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार व प्रवीन की टीम एनएच-44 उमरी मोड़ के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साकिर वासी अंजनी जिला बरेली यूपी को पीपली बस अड्डे के पास पुल की नीचे से काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 किलो 493 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी तफ्तीश करते हुए नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी गुरजीत वासी अदालती वाला जिला पटियाला को भी गिरफ्तार कर लिया था ।

            दिनांक 27 फ़रवरी 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, मुख्य सिपाही आजाद, विक्रम सिंह व एसपीओ संजय की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अली मोहम्मद उर्फ़ छोटे वासी अंजनी जिला बरेली यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here