प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर व संस्कृति को संरक्षित कर रही है सरकार:सुभाष सुधा

0
6
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA

संपादक विक्रम सिंह
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लोक कलाकारों को किया सम्मानित, 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 हुआ सम्पन्न, प्रदेश की 25 टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी।
 हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश की प्राचीन धरोहर व संस्कृति को प्रदेश सरकार की तरफ से संरक्षित किया जा रहा है। इस सरकार ने लोक कलाकारों को सांग जैसे महोत्सव का मंच दिया और प्रोत्साहित करने का काम किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लोक कलाकार सदैव आभारी रहेंगे।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शुक्रवार को देर सायं कलाकृति भवन हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में प्रसिद्ध लोक कलाकार धनपत सिंह की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले  हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, पद्मश्री डा. महावीर गुड्डू, राष्ट्रपति अवार्डी प्रेम देहाती, प्रोफेसर रामनिवास सहरावत, डा. हनीफ खान ने प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा को जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने  स्वच्छ पर्यावरण बनाएं रखने के लिए एक पौधा भेंट किया और पद्मश्री डा. महावीर गुड्डू ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सांग जैसी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार की तरफ से सांग महोत्सव का अनोखा मंच दिया है। इस मंच पर प्रदेश भर से करीब 25 सांग के ग्रुप के कलाकारों ने युवा पीढ़ी के समक्ष सांग जैसी विधा को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह कलाकार ही सांग जैसी विधा को संरक्षित करने का काम कर रहे है और इन कलाकारों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रोत्साहित करने का काम कर रहे है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सांग के अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि इस सांग की विधा से कलाकार समाज की कुरीतियों से बचने का संदेश देने के साथ-साथ समाज में भाईचारा बनाए रखने की भावना का संदेश भी देते है। इस विधा को युवा पीढ़ी के लिए सहेजने के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जनसम्पर्क विभाग की तरफ से सांग महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। इस सांग महोत्सव का आयोजन प्रसिद्घ सांगी धनपत सिंह सांगी की स्मृति में आयोजित किया गया है। इस सांग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को मुख्यमंत्री 1 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार ही सांग महोत्सव में भाग लेने वाली टीमों को आर्थिक सहायता के रूप में 30-30 हजार की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सभी प्रयास केवल हरियाणा की सांग विधा को जीवित रखने के लिए किए जा रहे है। इस सांग में कलाकारों ने अपने रोल में पूरी जान फूंकने का काम किया है। जिसके चलते ही इस सांग को देखने के लिए दूर दराज से दर्शक पहुंचे है। इन दर्शकों के माध्यम से ही सांग विधा का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा और सरकार का मकसद भी पूरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here