संपादक विक्रम सिंह
कुरुक्षेत्र पुलिस ने प्लाट बेचने के नाम धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल नेतृत्व में थाना झांसा पुलिस टीम ने प्लाट बेचने के नाम धोखाधड़ी करने के आरोपी बिजेंद्र वासी ढाणी पुरिया जिला हांसी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में अशोक कुमार वासी झांसा बताया कि उसके जानकार के माध्यम से उसकी मुलाकात बिजेंद्र वासी ढाणी पुरिया जिला हांसी से हुई। आरोप ने बताया कि वह गुजरात में प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने का काम करता है। आरोपी ने उसे गुजरात के अहमदाबाद में एक प्लाट दिखाया। उसने प्लाट खरीदने के लिए 6 लाख रूपये बयाना के तौर उसे दे दिए। बाद में आरोपी ने उसके प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिंनाक 31 मार्च 26 को थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार की टीम ने प्लाट बेचने के नाम धोखाधड़ी करने के आरोपी बिजेंद्र वासी ढाणी पुर्या जिला हांसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।














