फ़ोन पर फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ।

0
22
फिरौती
फिरौती

संवाददाता अदिति पासी 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने फ़ोन पर फिरौती मांगने (ransom or extortion money) व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने फ़ोन पर फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी विक्रमजीत सिंह वासी डींगवाला जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 अप्रैल 2022  को thana karishna gate थाना कृष्णा गेट पुलिस Police दी अपनी शिकायत में कुरुक्षेत्र वासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका कुरुक्षेत्र में हस्पताल Hospital है। दिनांक 11 अप्रैल 22 की रात करीब 11 बजे उसके फ़ोन पर अनजान नम्बर से व्हाट्सएप कॉल आई। फ़ोन करने वाले ने उसको बताया कि वह विक्रम बराड बोल रहा है और उससे 10 लाख रुपये मांगे और 2/3 दिन का समय दिया। कुछ देर बाद उसके पास जब दुबारा कॉल आई तो और उससे 25 लाख की मांग की। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच CIA1 अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।

दिंनाक 11 फरवरी 26 को CIA1 अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई (PSI) जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक सुधीर कुमार व मुख्य सिपाही नरेश कुमार की टीम ने  फ़ोन पर (ransom or extortion money) फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी विक्रमजीत सिंह वासी डींगवाला जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को माननीय अदालत Court से प्रोडक्टशन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here