बाईपास परियोजना की डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) हुई तैयार, अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार तेज गति से बनेगा बाईपास: सुभाष सुधा

0
59
SUBHASH SUDHA
SUBHASH SUDHA
संपादक विक्रम सिंह 
कुरुक्षेत्र के लिए किसी जीवन रेखा से कम नहीं होगा बाईपास

कुरुक्षेत्र., हरियाणा के ex minister subhash sudha पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि KURUKSHETRA कुरुक्षेत्र  बाईपास परियोजना की जल्द डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट (डीपीआर DPR) तैयार हो गई है। इस बाईपास के लिए DPR डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी ने प्रोजेक्ट की पूर्ण सरकार को सौंप दी है। इस प्रोजैक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। इस परियोजना को जल्द ही CM मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अमलीजामा पहनाया जाएगा।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा SUBHASH SUDHA ने बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के नागरिकों को ट्रैफिक जाम व सडक़ दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए  बाईपास की मांग लम्बे अरसे से की जा रही है। यह बाईपास कुरुक्षेत्र के लिए किसी जीवन रेखा से कम नहीं होगा। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पदभार संभालते ही कुरुक्षेत्र बाईपास प्रोजैक्ट को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की थी। इससे पहले भी इस प्रोजैक्ट को लेकर सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ही विशेष प्रयासों से इस प्रोजैक्ट के लिए तीन गुणा तेज गति के साथ कार्रवाई की जा रही है। सरकार के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)  के प्रोजैक्ट मैनेजर अंबाला डिविजन द्वारा कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास प्रोजैक्ट की डीपीआर बनाकर एजेंसी ने सरकार को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि पिहोवा, कुुरुक्षेत्र, यमुनानगर हाइवे के साथ-साथ कुरुक्षेत्र बाइपास जोकि एनएच 152 पिहोवा से शुरू होगा, यह एमडीआर 119 और एनएच 44 तथा एनएच 344 यमुनानगर जिले को जोडेगा। इस क्षेत्र के लिए डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार होगी।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि एनएचएआई की तरफ से एजेंसी द्वारा तैयार डीपीआर के बाद अब जमीन का अधीग्रहण होगा और उसके बाद बाईपास बनाने की योजना को एनएचएआई की तरफ से अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र का सारा हैवी ट्रैफिक बाहर से डाइर्वट हो जाएगा और शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सडक़ दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here