संवाददाता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक SP नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में CIA 2 अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में साबिर अली उर्फ़ सोनू व रोबिन वासीयान रावि कॉलोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र (KURUKSHETRA) को गिरफ्तार करके उनसे चोरीशुदा मोटरसाइकिल व 8 हजार रूपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 फारवरी 26 को पुलिस POLICE को दी अपनी शिकायत में जीत राम वासी नलवी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। दिनांक 13 फ़रवरी 26 को वह अपनी मोटरसाइकिल से मजदूरी करने गांव झरौली कलां गया था। वह अपनी MOTERCYCLE मोटरसाईकिल गांव में खड़ी करके काम पर चला गया। दोपहर को जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच CIA2 अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई।
दिनांक 17 फारवरी 26 को CIA2 अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही ललित कुमार, प्रदीप कुमार व दिनेश कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी साबिर अली उर्फ़ सोनू व रोबिन वासीयान रावि कॉलोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल व 8 हजार रूपये बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत COURT में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार JAIL भेज दिया।













