मोटरसाईकिल चोरी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद ।

0
11
बाइक चोर
बाइक चोर

संपादक विक्रम सिंह 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक SP नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में CIA LADWA अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में विजय कुमार व अभिषेक उर्फ़ शेखु वासीयान बपदा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 फरवरी 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुरेश कुमार वासी सैक्टर-7 कुरुक्षेत्र KURUKSHETRA ने बताया कि 8 फ़रवरी की दोपहर उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर आया तो उसने देखा तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच CIA LADWA अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई।

         दिनांक 13 फरवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक महावीर सिंह, प्रवीन कुमार, मुख्य सिपाही महेश कुमार व सिपाही सुमित कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी में विजय कुमार व अभिषेक उर्फ़ शेखु वासीयान बपदा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार (JAIL) भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here