संवाददाता अदिति पासी
14 सितम्बर को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाडवा के शराब ठेका पर चलाई थी गोली।
कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने लाडवा शराब ठेका पर गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने लाडवा शराब ठेका पर गोली चलाने के एक और आरोपी अर्जुन वासी जोगिन्द्रनगर यमुनानगर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 14 सितंबर की रात्रि को लाडवा के बस स्टैंड के सामने ठेका पर गोली चलाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने जिलाभर मे नाकेबन्दी करके जांच की गई थी। दिनांक 19 सितम्बर शाम को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के पीएसआई राहुल कुमार की टीम आरोपियों की तलाश मे लाडवा एरिया मे मौजूद थी। पुलिस टीम को गांव सोंटी में एक नर्सरी के पास एक नौजवान लड़का बिना नंबर की मोटरसाइकिल खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब आरोपी को रुकने बारे कहा तो आरोपी ने पुलिस टीम पर दो रौंन्द फायर किए। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते जवाबी फायर किया जो गोली आरोपी की टांग में लगी थी। घायल आरोपी को एलएनजेपी हस्पताल कुरूक्षेत्र में दाखिल करवाया गया था। आरोपी की पहचान अमन वासी जैनपुर जाटान के रुप में हुई थी। आरोपी से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई थी। दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने लाडवा शराब ठेका पर गोली चलाने के अमन को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिंह,उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, बलवंत सिंह व ईएचसी कृपाल सिंह की टीम ने लाडवा शराब ठेका पर गोली चलाने के एक और आरोपी अर्जुन वासी जोगिन्द्रनगर यमुनानगर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।













