विदेश अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार ।

0
8
fraud
fraud

संपादक विक्रम सिंह 

            कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए के धोखाधड़ी करने के आरोप में रामपाल वासी घराडसी हाल वासी शांति नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में राहुल वासी डहोला जिला जींद ने बताया कि वह खुद विदेश अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अपने जानकर के माध्यम से पंकज शर्मा व रामलाल शर्मा वासीयान वासी शांति नगर कुरुक्षेत्र व अन्य आरोपियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वो उसको विदेश अमेरिका भेज देंगे तथा नौकरी लगवा देंगे।  इसके लिए उनके बीच 60 लाख रुपये में इकरारनामा हुआ।  इसके बाद उसने आरोपियों को 7 लाख रुपये व अपने कागजात दे दिए। आरोपियों ने उसे रूस के रास्ते अमेरिका भेजने की बात कही उसका रूस का वीजा भेज दिया। दिनांक 15 दिसम्बर 2023 को उसे रूस भेज दिया जहां से उसे उसी दिन वापस भारत भेज दिया और कहा कि आपका वीजा नकली है। उसके बाद 15 मई 2024 को आरोपियों ने उसे डोंकी के रास्ते मैक्सिको भेज दिया। मैक्सिको बॉर्डर पर उससे बकाया पैसों की मांग की गई जसपर उसके परिजनों ने आरोपियों को 45 लाख रूपये और दे दिए जिसके बाद आरोपियों ने उसे अमेरिका में एंट्री करवा दी। करीब 7 महीने के बाद है उसे वापस भारत डिपोर्ट कर दिया।  जब वह आरोपियों के पास गये तो आरोपियों ने पैसे व कागजात देने से साफ मना कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में शिकायत दर्ज करके मामले की जाँच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई।

            दिनांक 13 मार्च 26  को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के दिशा-निर्देश में पीएसआई संजीव कुमार व उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी रामपाल वासी घराडसी हाल वासी शांति नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here