संवाददाता अदिति पासी
कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक sp श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए के धोखाधड़ी करने के आरोप में मधुशंकर वासी प्रेम विहार कालोनी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
kurukshetra जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 फरवरी 2025 को पुलिस police को दी अपनी शिकायत में मेहर सिंह वासी करनाल ने बताया कि वह अपने लडके को विदेश ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अपने एक प्राइवेट एजेंट के माध्यम से नवजोत कौर से फोन पर बात की जिसने कहा कि वह उसके लडके को ऑस्ट्रेलिया वर्क बीजा पर भेज देंगे। इसके लिए उनके बीच 9 लाख रुपये में इकरारनामा हुआ। जिसमे आधे रुपये एडवांस व बाकी के विदेश जाने के बाद देने होंगे। इसके बाद उसने आरोपी द्वारा दिए खाते में 1 लाख 75 हजार रुपये मधु शंकर के खाते में डाले व लडके के कागजात दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने बताया कि वीजा आ गया है और उससे करीब 6 लाख रूपये और खाते में जमा करवा लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके लडके को न तो विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किये। जब वह आरोपियों के पास गये तो आरोपी ने पैसे व कागजात देने से साफ मना कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में शिकायत दर्ज करके मामले की जाँच की गई। बाद में मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई।
दिनांक 15 फरवरी 26 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक शमशेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मधुशंकर वासी प्रेम विहार कालोनी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया
















