विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने का आरोपी गिरफ्तार ।

0
3
HATHKADI
HATHKADI

संवाददाता अदिति पासी 

              जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में थाना बाबैन पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी सन्नी वासी फालसंडा जट्टान जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

        जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संजीव कुमार वासी फालसंडा जट्टान जिला कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने विदेश भेजने का काम करने वाले सन्नी वासी फालसंडा जट्टान जिला कुरुक्षेत्र से बात की। आरोपी ने कहा कि उसने काफी लोगों को विदेश भेजा है। उन्होंने बताया कि वह उसको कनेडा भेज देगा जिसके लिए उसको 8 लाख रूपये देने होंगे। इसके बाद उसने आरोपी को अलग-अलग तारीखों में 8 लाख रूपये व कागजात दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसने आरोपी से विदेश भेजने बारे पूछा तो वह उसको टाल-मटोल करने लगा। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने ना तो पैसे वापस किये और ना ही उसको विदेश भेजा। जिसकी शिकायत पर थाना बाबैन में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 2 फरवरी 26 को थाना बाबैन प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक रविन्द्र कुमार, निरीक्षक राम दिया व सिपाही देवेन्द्र कुमार की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी सन्नी वासी फालसंडा जट्टान जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here