हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार, मामूली कहासुनी के चलते की चाचा हत्या ।

0
1
HATHKADI
HATHKADI

संपादक विक्रम सिंह 

            जिला पुलिस ने गांव जोगना खेडा में लाभ सिंह हत्या मामले के आरोपी को गिरफ्तार लिया है। थाना केयूके पुलिस टीम ने जोगना खेडा वासी लाभ सिंह हत्या मामले के आरोपी सुरजीत सिंह वासी जोगना खेडा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की 22 फ़रवरी 26 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव जोगना खेडा में एक व्यक्ति की हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची तथा सीन ऑफ़ क्राइम टीम द्वारा जांच व छानबीन की गई। पुलिस द्वारा मृतक लाभ सिंह के शव का पोस्टमार्टम एलएनजेपी हस्पताल से करवाया गया तथा शव परिजनों के हवाले किया गया। हरदीप सिंह वासी जोगना खेडा के बयान पर मामला दर्ज किया गया।

           दिनांक 22 फ़रवरी 26 को थाना केयूके प्रभारी उप निरीक्षक विशाल कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक रणधीर व होमगार्ड धर्मेन्द्र की टीम ने हत्या के आरोपी सुरजीत सिंह वासी जोगना खेडा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने कस्सी से कर दी थी लाभ सिंह की हत्या।

जानकारी देते हुए हुए केयूके थाना प्रभारी उप निरीक्षक विशाल कुमार ने बताया कि दिनांक 22 फरवरी 26 को गांव जोगना खेडा में परिवारिक लड़ाई में बीच बचाव करने की बात पर कहा सुनी हो गई थी। कहा सुनी के दौरान लाभ सिंह जो सुरजीत सिंह का रिश्ते में चाचा लगता है पर कस्सी से हमला कर दिया। कस्सी लगने के बाद लाभ सिंह को काफी चोटे आई जिसको ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल ले जाया गया जहां पर उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here