हत्या मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

0
10
HATHKADI
HATHKADI

संवाददाता अदिति पासी 

26 फरवरी को थाना झांसा एरिया मिली थी युवक की लाश।

          कुरुक्षेत्र पुलिस ने 26 फरवरी को थाना झांसा एरिया के डकोत बस्ती में हुई हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग दर्शन मे अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने डकोत बस्ती युवक की हत्या मामले के आरोपी हैप्पी कश्यप व राजकुमार उर्फ़ राजू वासीयान आरा कालोनी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

       पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 फरवरी 26 को थाना झांसा पुलिस को सूचना मिली थी कि डकोत बस्ती धुराला के पास खेत में लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम और अधिकारी मौका पर पहुंचे और सीन आफ क्राईम टीमएफएसएल के द्बारा जांच की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच के लिए अपराध अन्वेषण शाखा-1,अपराध अन्वेषण शाखा-2अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा तथा थाना झांसा की टीमों का गठन किया गया।  पुलिस टीमों ने अलग अलग एंगल से मामले की जांच की।  मृतक की लाश का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया। मृतक के भाई कर्मजीत ने उसके भाई की हत्या की आशंका जताई थी। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की गई। 

         दिनांक 28 फरवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक शरणजीत सिंहसुदेश कुमार व सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने डकोत बस्ती वासी युवक में की हत्या मामले के आरोपी हैप्पी कश्यप व राजकुमार उर्फ़ राजू वासीयान आरा कालोनी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

चोरी के शक में की युवक की हत्या: जसबीर सिंह

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक जय भगवान नशेडी किस्म का युवक था तथा कुछ दिन पहले चोरी करते हुए पकड़ा गया था। एक दिन पहले भी आरोपियों ने उसे धुराला में घुमते हुए देखा था तो उसे रात को घुमने का कारण पूछा तो मृतक जयभगवान भाग गया। आरोपियों को शक हुआ कि वह चोरी करने आया था। अगले दिन मृतक खेतों के तरफ जा रहा था जहां पर आरोपियों ने उसे देखा और रात को घुमाने का कारण पूछा जिसपर उनकी बहस हो गई। बहस के दौरान आरोपियों ने मृतक के परने से  गर्दन घोटकर उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here